पोस्ट को गंभीरता के साथ ध्यान पूर्वक पढ़े, भ्रष्टाचार देश के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप


 पोस्ट को गंभीरता के साथ ध्यान पूर्वक पढ़े, भ्रष्टाचार देश के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप


भ्रष्टाचार है क्या,

 ये देश और समाज के लिए घुन है, देश और समाज को गर्त में ले जाने वाला है, बड़ा भयानक है,


भ्रष्टाचारी की पहचान, 

भ्रष्टाचारी बड़ा ही धूर्त होता है, निर्लज्ज, कपटी, उसको पैसे से ही प्यार होता है, पैसे के लिए वो खुद को भी मुसीबत डाल लेता है, और दूसरो के लिए, देश और समाज के लिए महा मुसीबत तो है ही


भ्रष्टाचारी कार्य कैसे करता है, 


80% भ्रष्टाचारी को ओवर टाइम ज्यादा कार्य करते देखा जा सकता है, लेकिन वो कार्य के समय कार्य नहीं करता है, वो कोई वो कार्य करने में उतना इंटरेस्ट नहीं लेता, जिसके लिए उसको सरकार से मेहनताना मिलता है, भ्रष्टाचारी उस कार्य को ही करने मे मन लगाता है, जिसके लिए उसको अलग से पैसा मिलता है, ऊपरी कमाई के लिए वो किसी हद तक गिर जाता है, किसी भी विभाग में अगर कार्य के लिए 10 करोड़, 100 करोड़, 1000 करोड़ धन राशि आई, तो भ्रष्टाचारी का पूरा प्रयास होता है, की वह पूरा धन हड़प ले, नहीं तो वो उसका 50%, 30% नही तो कम से 10% तो हड़प ही लेता है, अब सोचने वाली बात है, की जो पैसा वो हड़प लेता है, उससे कितनी सुविधाएं हो जाती, उसके भ्रष्टाचार की वजह से सरकारी ऑफिस सुविधाओ से बंचित रहते हैं, ये नहीं है की सरकार विकास योजनाओं के लिए पैसा नहीं देती है, लेकिन वो पैसा भ्रष्टाचारियों द्वारा हड़प लिया जाता है, जिससे उस धनराशि का पूर्ण लाभ नहीं मिलता है, 


भ्रष्टाचारी ईमानदार कार्मिको के लिए भी घातक है, कैसे


भ्रष्टाचारी ईमानदार कर्मचारियों के लिए भी घातक है, उसे अकसर कहते सुना जा सकता है, की ईमानदार वही है जिसको बेईमानी करने का मौका नहीं मिला, इससे वो खुद तो गलत कर ही रहा है, और को भी गलत करने को उकसाता है


भ्रष्टाचार को रोकने का सटीक उपाय

भ्रष्टाचार को रोकने का सटीक उपाय है, की इसको जड़ से खत्म किया जाए, न की, इसकी डाली काटी जाए, तने काटे जाएं, पत्ते तोड़े जाये, भ्रष्टाचार का पेड़ इतना गहरा हो चुका है, की इसको बिना जड़ से काटे ये खत्म नहीं होगा, 


भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया कैसे जाए, 


भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए    

भ्रष्टाचारी को पहले खत्म करना होगा, भ्रष्टाचारी को खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय, एक अच्छा सा पोर्टल बनाकर पत्र जारी किया जाए, की जितने भी कर्मचारी, नेता, जनता जो भी है, वो सब अपनी आय, अपनी चल, अचल संपत्ति की सूचना पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर दें, इस कार्य को करने के लिए सबको 2 से चार महीने का समय दिया जाए, जब सभी का डाटा पोर्टल पर अप लोड हो जाए, एक एक का, उसके बाद मिशन मोड में सभी के द्वारा अप लोड सूचना से ज्यादा संपत्ति मिलने पर शेष सभी सम्पति को सरकारी खजाने में जमा करा दिया जाए, वो भी चाहे कोई वर्ग हो, जनता, सरकारी कर्मचारी, नेता, कोई भी, साथ ही जिसके पास आय से अधिक जितनी संपति मिले, उसका एक अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जाए, इस तरह के लोगों को भविष्य में सारी सुविधाओ से वंचित कर दिया जाए, नेता हो, तो उसको 5 से 10 साल election न लड़ने दिया जाए, सरकारी कर्मचारी हो तो, उसकी सारी पदोन्नति खत्म कर दी जाए, सारे इंक्रिमेंट रोक दिये जाये, और जो व्यापारी हो, उसका कम से कम 10 साल का कार्य का लाइसेंस खत्म कर दिया जाए, 

इस सबसे ये फायदा होगा, की एक बार ये कवायद पूर्ण हो गई, तो फिर आगे इस तरह कार्य करने से हर कोई कई बार सोचेगा, करेगा ही नहीं